परेशान करने के बाद लड़की ने बताई बलात्कार की घटना, आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

परेशान करने के बाद लड़की ने बताई बलात्कार की घटना, आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

ग्वालियर शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मोती झील स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास एक नाबालिग लड़की से उसके परिचित युवक ने बलात्कार कर दिया। घटना 2 महीने पुरानी यानी 24 नवंबर 2023 की है। तब से यह आरोपी युवक सचिन जोशी इस 16 साल की लड़की को लगातार परेशान कर रहा था। परेशान होकर लड़की ने पूरी घटना माता-पिता को बताई। इसके बाद पुरानी छावनी पुलिस ने कृष्णा नगर पहाड़िया पर रहने वाले सचिन जोशी के खिलाफ छेड़खानी बलात्कार और धमकाने के अलावा पास्को एक्ट धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पता चला है कि आरोपी युवक सचिन जोशी मूलतः दतिया जिले का रहने वाला है लेकिन वह पढ़ाई के सिलसिले में पीड़ित लड़की के पड़ोस में आकर रहने लगा था। उसने धीरे-धीरे लड़की को अपनी बातों में फंसाया। इसके बाद उसने विश्वास में लेकर एक दिन उसके साथ दुष्कर्म कर दिया ।पुरानी छावनी पुलिस ने आरोपी सचिन जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
बाइट-अमृत मीणा,एडिशनल एसपी,ग्वालियर