मुंबई 2 लाख के पार कोरोना मरीज, राजधानी भोपाल में 18 फीसदी लोगों को पता ही नहीं चला, उन्हें कोरांना है

india, maharashtra, madhya pradesh, uttar pradesh, corona, covid19, corona virus

मुंबई 2 लाख के पार कोरोना मरीज, राजधानी भोपाल में 18 फीसदी लोगों को पता ही नहीं चला, उन्हें कोरांना है

कोविड19इंडियाडैशआॅर्ग के अनुसार देश में कोरोना मरीजों की संख्या 61 लाख 43 हजार 19 पार कर चुकी है। पिछले 24 घंटे में 69 हजार 668 मरीज बढ़े। 85 हजार 194 लोग स्वस्थ भी हो गए। भोपाल में हर 100 लोगों में से 18 व्यक्ति ऐसे हैं, जो कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। उन्हें स्वयं के संक्रमित होने का पता भी नहीं चला। मुंबई जिले में मरीजों की संख्या 2 लाख से ज्यादा हो गई है। सोमवार को 2044 मरीज मिले। इसके साथ मुंबई जिला देश का ऐसा चैथा जिला बन गया है, जहां मरीजों की संख्या 2 लाख से ज्यादा है। मृत्यु दर भी सबसे ज्यादा 4.4ः है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च अनुसार सोमवार को देश में 7 लाख 31 हजार 10 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ देश में अब तक 11 करोड़ 42 लाख 811 सैंपल की जांच की जा चुकी है।