धनतेरस पर झाड़ू, कछुआ और उल्लू के पंजे खरीदने से घर में आती है बरकत

धनतेरस पर झाड़ू, कछुआ और उल्लू के पंजे खरीदने से घर में आती है बरकत
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। दरसअल घर में सफाई होगी तो सकारात्मक सोच विकसित होगी, जो लक्ष्मी के प्रवेश का द्वार है। ऐेसे में झाड़ू नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करती है। वही इस दिन कछुआ देखना शुभ है। यह संवृद्धि का प्रतीक है।

20 अक्टूबर 22। दीपावली की खरीदारी शुरू हो चुकी है। ऐसे में हर साल धनतेरस पर खास खरीददारी की जाती है। इस दिन कुछ चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। जिसमें कोई कार-बाइक, कोई इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण खरीदता है तो कोई एक थाली खरीदकर ही पर्व मना लेता है। लेकिन आपको बता दें कि इस दिन झाड़ू, कछुआ और उल्लू के पंजे खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है।

इस दिन झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। दरसअल घर में सफाई होगी तो सकारात्मक सोच विकसित होगी। जो लक्ष्मी के प्रवेश का द्वार है। ऐेसे में झाड़ू नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करती है। वही इस दिन कछुआ देखना शुभ है। यह संवृद्धि का प्रतीक है लेकिन दीपावली से इसे जोड़ने का कहीं कोई पौराणिक महत्व नहीं है। भगवान विष्णु ने कच्छप अवतार लिया था। इसके अलावा धनतेरस को बर्तन और चांदी की चीज खरीदना काफी शुभ होता है।