*भारत जोड़ो आंदोलन*

इसी अभियान के तहत बड़ी लाइन स्क्रीन लगाकर कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का प्रसारण किया गया

TLS Gwalior:- कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी द्वारा देशभर में भारत जोड़ो आंदोलन चलाया जा रहा है कन्याकुमारी से कश्मीर तक इस आंदोलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी टीम के सदस्य पूरे देश की पदयात्रा करेंगे ऐसे में कांग्रेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भी अपने नेता के समर्थन में जगह-जगह भारत जोड़ो आंदोलन चलाए जा रहे हैं। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर इसी अभियान के तहत बड़ी लाइन स्क्रीन लगाकर कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का प्रसारण किया गया इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे और देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया साथ ही कांग्रेस पार्टी की इस यात्रा को देश को आपस में जोड़ने के लिए जरूरी बताया।