लोगों को रास नहीं आई पीएम के मन की बात

लोगों को रास नहीं आई पीएम के मन की बात

रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ यूट्यूब चैनल पर पसंद नहीं किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के 30 अगस्त के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को 4.30 लाख लोगों ने डिस्लाइक किया है, जबकि 60 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया। सोमवार दोपहर तक उनके कार्यक्रम को 15 लाख 30 हजार 622 व्यूज मिले। पीएम मोदी रविवार को 68वीं बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम से लोगों से रूबरू हुए थे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत में टॉय इंडस्ट्री को बड़ी भूमिका निभानी है। दुनिया में खिलौना बाजार सात लाख करोड़ रुपए का है, लेकिन इसमें भारत की हिस्सेदारी काफी कम है। असहयोग आंदोलन के समय गांधीजी ने कहा था कि यह भारतीयों में आत्मविश्वास जगाने का आंदोलन है। ऐसा ही हमें आत्मनिर्भर भारत आंदोलन को बनाना है।’
राहुल ने ‘मन की बात’ पर किया कटाक्ष
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी की ‘मन की बात’ पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि नीट-जेईई के स्टूडेंट्स प्रधानमंत्री से परीक्षा पर चर्चा करना चाहते थे, परंतु खिलौने पर चर्चा की।